Jharkhand old pension scheme 2022: झारखंड पुरानी पेंशन योजना बहाल

जब कोई व्यक्ति सरकार के लिए अपने जीवन का अधिकांश उम्र दांव पर लगा देता है तो सरकार अपनी यह जिम्मेदारी समझती है कि उसके रिटायरमेंट के बाद उसके परिवार के खर्च के लिए उसे पैसा दे जिसे पेंशन कहा जाता है। झारखंड में पहले एक पेंशन स्कीम चलता था जिससे हर लाभार्थी खुश था मगर सरकार को उस पेंशन स्कीम से कुछ घाटा होने लगा जिस वजह से झारखंड न्यू पेंशन स्कीम लागू किया गया। बीते कुछ दिनों से लोग Jharkhand old pension scheme 2022 के लिए आंदोलन कर रहे हैं और अंततः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह आश्वासन किया है कि 45 दिन के भीतर उन्हें ओल्ड पेंशन स्कीम की सुविधा मिल जाएगी अगर आप इसके बारे में अधिक जानकारी जानना चाहते है तो हमारे लेख के साथ आंध्र तक बने रहे।

Image – Jharkhand old pension scheme

झारखंड में पहले जो पेंशन स्कीम चलती थी वह ज्यादा बेहतर थी उसमें रिटायरमेंट के बाद लाभार्थी को अच्छी सुविधा मिलती थी मगर वर्तमान समय में जो नई पेंशन सेवा लागू की गई है उससे लोग उतने खुश नजर नहीं आ रहे जिस वजह से बहुत दिन से रांची में झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम 2022 लागू करने के लिए आंदोलन कर रहे थे और अंततः हेमंत सोरेन इस बात को समझते हैं और यह आश्वासित करते है कि आने वाले 45 दिन के भीतर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा, अगर आप Old Pension Scheme latest news, या Purani Pension Bahali Jharkhand, से जुड़ी कुछ जानकारी जानना चाहते है तो नीचे बताए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।  

Advertisements

Jharkhand old pension scheme 2022 क्या है

बीते कुछ महीनों से झारखंड न्यूज़ के सुर्खियों में बनी झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम की जानकारी हर कोई जानना चाहता है मगर उससे जुड़ी किसी भी लेटेस्ट न्यूज़ को बताने से पहले हम झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम 2022 क्या है के बारे में आपको जानकारी देना चाहेंगे। सरल शब्दों में तो इतना कहा जा सकता है कि यह एक पेंशन स्कीम है जब कोई सरकारी कर्मचारी रिटायर होता है तो झारखंड सरकार के तरफ से उसे जो स्कीम या सुविधा सरकार के तरफ से दी जाती है जिससे वह अपना घर चला सके उसे पेंशन स्कीम कहा जाता है। 

इस आंदोलन के कुछ विशेषज्ञों से बात करने पर हमें यह जानकारी मिली कि झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम में पेंशन के रूप में तनख्वाह का 50% हिस्सा दिया जाता था जिसमें DA, PA और महंगाई भत्ता जैसी चीजें शामिल होती थी। इसके अलावा पुरानी पेंशन स्कीम में हर 6 महीने पर DA में होने वाली बढ़ोतरी का लाभ भी मिलता था। इसके अलावा पुरानी पेंशन स्कीम के अनुसार जब कोई रिटायर कर्मचारी 80 वर्ष का होता था तो पेंशन में 20% की बढ़ोतरी होती थी, जो 85 साल होने पर 30% हो जाती थी, और 90 साल होने पर 40%, 95 साल होने पर 50%, और किसी कर्मचारी के 100 साल होने पर उसकी पेंशन 100 फीसदी बढ़ जाती थी। सरल शब्दों में रिटायर कर्मचारी अगर 100 वर्ष का हो जाता था तो उसका पेंसन दुगना कर दिया जाता था। 

Advertisements

यह एक बहुत ही बेहतरीन पेंशन स्कीम थी जिससे झारखंड में सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद भी अपने परिवार को चलाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती थी मगर बीते कुछ महीनों में सरकार ने इस पेंशन स्कीम में कुछ बदलाव किए और एक नई पेंशन स्कीम लोगों के समक्ष रखी। 

झारखंड न्यू पेंशन स्कीम क्या है

कर्मचारी को जो तनख्वाह मिलती है उसमें DA, PA, TA, महंगाई भत्ता और बाकी सभी प्रकार की चीजों को मिलाने के बाद जो उसका जो मूल तनख्वाह होता है उसमें से 10% काट लिया जाता है उसके बाद उच्च राशि में सरकार अपने तरफ से कर्मचारी के तनख्वाह का 14 फ़ीसदी मिलाती है और इस तरह एक मुस्थ राशि जमा की जाती है। जब तक कर्मचारी इस तरह पैसा जमा करता है उस पैसे को सरकार अलग-अलग जगह पर निवेश करती है और इससे सरकार की कमाई होती है जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उसके द्वारा जमा की गई राशि का 60% वह रिटायरमेंट राशि के रूप में निकालता है बाकी 40% जमा कर दिया जाता है जिससे मिलने वाला ब्याज पेंशन के रूप में कर्मचारी को दिया जाता है। 

Advertisements

इसमें कोई शक नहीं कि रिटायरमेंट के वक्त मिलने वाला पैसा पहले से ज्यादा है मगर पेंशन पहले से बहुत ज्यादा कम कर दी गई है। रिटायर कर्मचारी इससे बहुत नाखुश है और कई दिनों तक हेमंत सोरेन के खिलाफ आंदोलन पर बैठे है। आखिरकार हेमंत सोरेन ने रांची के मोराबादी फुटबॉल मैदान में आंदोलन पर बैठे इन सभी लोगों के लिए भाषण देते हुए यह आश्वासित किया की आने वाले 45 दिन के अंदर 15 अगस्त से पहले 1,35,000 कर्मचारियों के लिए झारखंड पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा।

Also Read – Agniveer Bharti 2022: अनलाइन आवेदन करिए 25000 अग्निवीर पद पर

Advertisements

Jharkhand Old Pension Scheme latest news

झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम का जो आंदोलन चल रहा है उससे जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि हेमंत सोरेन ने सबके सामने यह वादा किया है कि 15 अगस्त से पहले 45 दिन के भीतर वह ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेंगे और अगली बार जब सभा को संबोधित करने आएंगे तो अपने साथ ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करवाने के बाद के कजदात सबूत के तौर पर लेकर आएंगे। 

सरकार के द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के बाद राज्य के सवा लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा अगर सटीक आंकड़े की बात करें तो वर्तमान समय में झारखंड में 1,95,000 सरकारी कर्मचारी पेंशन स्कीम के आस में बैठे हैं। इसमें से 1 लाख 35 हजार ऐसे कर्मचारी है जो नई पेंशन स्कीम के दायरे में आते है, इस वजह से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि 45 दिन के अंदर 15 अगस्त से पहले इन 1 लाख 35 हजार कर्मचारियों को झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम की सुविधा दी जाएगी और इसके सबूत के तौर पर वह सभी प्रकार के काजदात नई सभा में लेकर आएंगे। 

Advertisements

आपको हम यह भी बता देना चाहते है कि पुरानी पेंशन स्कीम को 2004 में बंद कर दिया गया था तब से इस नई पेंशन स्कीम के लिए आंदोलन किया जा रहा है जिस पर अब जाकर झारखंड सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 

झारखंड पेंशन स्कीम के लिए आवेदन

अगर आप झारखंड के निवासी हैं और वृद्धा पेंशन या विकलांग पेंशन जैसी सुविधा को प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए झार सेवा नाम के झारखंड के आधिकारिक वेबसाइट पर आपको जाना होगा। इस वेबसाइट पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना है जिस प्रक्रिया में आपको एक फॉर्म दिया जाएगा जिसमे पूछी गई सभी प्रकार की जानकारी को निर्देशानुसार भरने के बाद आप जमा कर देंगे और उसके बाद सरकार आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी और प्रस्तुत किए गए सभी दस्तावेज की जांच करेगी अगर वह सही साबित होते हैं तो आपको सरकार के तरफ से वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन जैसी सुविधा दी जाएगी। 

Advertisements

इसके अलावा अगर आप एक सरकारी कर्मचारी है जो झारखंड न्यू पेंशन स्कीम के दायरे में आता है तो इसके लिए आपको किसी भी प्रकार से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है सरकार नई पेंशन स्कीम के दायरे में आने वाले सभी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की सुविधा लागू करेगी और 15 अगस्त तक आपको ओल्ड पेंशन स्कीम के आधार पर पैंशन मिलना शुरू हो जाएगा।

Also Read – Nagar Nigam Employee Card Pic Varanasi (2022)

Advertisements

झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम 2022 के फायदे

अगर आप एक ऐसे कर्मचारी हैं जो झारखंड न्यू पेंशन स्कीम के दायरे में आते हैं तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम के लागू होने से आपको किस प्रकार का लाभ होगा इस लाभ को नीचे सूचीबद्ध तरीके से समझाया गया है – 

  • झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम के लागू होने से कर्मचारी को पहले से ज्यादा पेंशन मिलेगा जिसमें उसकी तनख्वाह का 50% पेंशन के रूप में दिया जाएगा। 
  • ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत हर 6 महीने पर DA को बढ़ाया जाएगा। 
  • झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारी के 80 बरस के होने पर उसकी पेंशन में 20% की बढ़ोतरी आएगी जिसके बाद 90 साल के होने पर 40% और 95 साल के होने पर 50% के साथ 100 साल के होने पर 100% अर्थात पेंशन को दुगना कर दिया जाएगा। 

झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम 2022 के नुकसान

झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम सरकार क्यों लागू नहीं कर रही है इससे सरकार को किस प्रकार का नुकसान हो रहा है यह भी समझना आवश्यक है ताकि आप सरकार की मजबूरियों को भी अच्छे से देख पाए और समझ पाए जिससे समझाने के लिए कुछ बिंदुओं को नीचे आपके समक्ष रखा गया है – 

Advertisements
  • झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम से सरकार को काफी खर्च उठाना पड़ रहा है सरकार की कमाई से ज्यादा पैसा पेंशन देने में जा रहा है जिससे झारखंड सरकार को नुकसान हो रहा है।  
  • नई पेंशन स्कीम में जब कोई कर्मचारी अपनी कमाई का 10% तक जमा करता है तो जब तक वह यह पैसा जमा करता है सरकार उस पैसे को अलग-अलग जगह पर निवेश करके पैसा कमाती है जो पुरानी पेंशन स्कीम में नहीं था। 

झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम 2022 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q. झारखंड न्यू पेंशन स्कीम कब लागू हुआ था?

2004 में ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद करके झारखंड न्यू पेंशन स्कीम लागू किया गया था। 

Q. झारखंड पुरानी पेंशन स्कीम कब बहाल होगी?

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह आश्वासन दिया है कि झारखंड में पुरानी पेंशन स्कीम 2022 में 15 अगस्त तक बहाल कर दी जाएगी। 

Advertisements
Q. झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम क्या है?

झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने से आपको आपकी तनख्वाह का 50% पेंशन के रूप में दिया जाएगा जिसमें DA और महंगाई भत्ता भी जोड़ा जाएगा और जैसे-जैसे कर्मचारी की उम्र बढ़ती जाएगी वैसे-वैसे पेंशन को बढ़ाया जाएगा सबसे पहले कर्मचारी के 80 बरस के होने पर 20% पेंशन को बढ़ाया जाएगा और इसी तरह बढ़ते हुए कर्मचारी के 100 वर्ष होने पर पेंशन को दुगना कर दिया जाएगा। 

Q. झारखंड न्यू पेंशन स्कीम क्या है?

झारखंड में पुरानी पेंशन स्कीम को 2004 में हटा कर एक नई पेंशन स्कीम लाई गई थी जिसके अनुसार कर्मचारी की तनख्वाह का 10% हिस्सा काट लिया जाएगा जिसमें सरकार उसकी तनख्वाह का 14% अपने पास से जुड़े गी और इस तरह उसके रिटायरमेंट तक जो पैसा जमा होगा उसका 60% रिटायरमेंट के रूप में दिया जाएगा बाकी 40% के ब्याज को पेंशन के रूप में दिया जाएगा। 

Advertisements

निष्कर्ष

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको यह बताने का प्रयास किया कि Jharkhand old pension scheme 2022 क्या है, Jharkhand old pension scheme latest news, के बारे में जानकारी देते हुए हमने आपको यह भी बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा इस पेंशन स्कीम में कब बदलाव कर दिया जाएगा और इसका लाभ आप किस प्रकार उठा पाएंगे। 

अगर ऊपर बताई गई सभी जानकारियों को पढ़ने के बाद आप झारखंड ओल्ड पेंशन स्कीम से जुड़े फायदे नुकसान और सभी प्रकार की जानकारियों को सही तरीके से समझ पाए हैं और इस पूरी व्यवस्था को एक नई तरीके से देखने में मदद मिली है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथी अपने सुझाव विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्नों को कमेंट में पूछना ना भूले। 

Advertisements

Leave a Comment